Lafzghar

उपयोग की शर्तें

अंतिम बदलाव: 2026-09-20

Lafzghar एक लेखन समुदाय है जहाँ आप अपनी रचनाएँ लिखते, सजाते और साझा करते हैं। साइट इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप ये शर्तें मानते हैं।

खाता

  • खाता बनाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 13 वर्ष होनी चाहिए।
  • अपने खाते और पासवर्ड की सुरक्षा आपकी ज़िम्मेदारी है।
  • एक व्यक्ति के कई खाते सिर्फ़ तभी, जब उनका इस्तेमाल किसी को धोखा देने या नियम तोड़ने के लिए न हो।

आपकी रचनाएँ आपकी हैं

  • आप जो लिखते हैं उसका कॉपीराइट आपका ही रहता है।
  • पोस्ट करते समय आप हमें सिर्फ़ इतना अधिकार देते हैं कि हम आपकी रचना साइट पर दिखा सकें, उसका कोट-कार्ड बना सकें और साइट के प्रचार में उसका नमूना दिखा सकें — इसके लिए आपको श्रेय दिया जाएगा।
  • आप अपनी रचना कभी भी हटा सकते हैं। हटाने पर वह साइट से हट जाती है (बैकअप से हटने में कुछ दिन लग सकते हैं)।

क्या नहीं चलेगा

  • किसी और की रचना अपने नाम से पोस्ट करना।
  • गाली-गलौज, नफ़रत, धमकी, उत्पीड़न, अश्लील या ग़ैरक़ानूनी सामग्री।
  • स्पैम, फ़र्ज़ी खाते, ऑटोमेटेड पोस्टिंग या किसी और की नक़ल करना।
  • साइट को तोड़ने, डेटा चुराने या सुरक्षा तोड़ने की कोशिश।

हमारे अधिकार

  • नियम तोड़ने वाली सामग्री हम हटा सकते हैं और खाता निलंबित कर सकते हैं।
  • सेवा अभी मुफ़्त है और 'जैसी है वैसी' दी जाती है; हम किसी सुविधा के हमेशा चलते रहने की गारंटी नहीं देते।
  • भविष्य में कुछ सुविधाएँ शुल्क वाली हो सकती हैं; ऐसा होने पर पहले साफ़ बताया जाएगा।

क़ानून

  • इन शर्तों पर भारत का क़ानून लागू होगा।
  • शिकायत या क़ानूनी नोटिस के लिए: hello@lafzghar.com

सवाल या शिकायत: hello@lafzghar.com