Lafzghar

समुदाय के नियम

अंतिम बदलाव: 2026-09-20

Lafzghar लिखने वालों का घर है। यहाँ का माहौल बनाए रखने के लिए बस कुछ सीधी बातें।

लिखिए, अपना

  • सिर्फ़ अपनी मौलिक रचना पोस्ट कीजिए।
  • किसी और की पंक्तियाँ इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें श्रेय दीजिए।
  • कोलैब करते समय मूल लेखक का सम्मान कीजिए।

इज़्ज़त से बात कीजिए

  • आलोचना कीजिए, अपमान नहीं।
  • जाति, धर्म, लिंग या भाषा के आधार पर नफ़रत बिल्कुल नहीं।
  • किसी की निजी जानकारी बिना इजाज़त साझा मत कीजिए।

समुदाय का ख़याल

  • स्पैम, बार-बार एक ही पोस्ट, या सिर्फ़ फ़ॉलो बढ़ाने वाली पोस्ट से बचिए।
  • ग़लत सामग्री दिखे तो रिपोर्ट कीजिए — हम देखेंगे।
  • नियम तोड़ने पर रचना हट सकती है और बार-बार तोड़ने पर खाता निलंबित हो सकता है।

सवाल या शिकायत: hello@lafzghar.com