निजता नीति
अंतिम बदलाव: 2026-09-20
हम उतना ही डेटा रखते हैं जितना साइट चलाने के लिए ज़रूरी है। आपकी रचनाएँ बेची नहीं जातीं।
हम क्या इकट्ठा करते हैं
- खाता बनाते समय: नाम, ईमेल, और पासवर्ड (पासवर्ड एन्क्रिप्टेड रूप में, हम उसे पढ़ नहीं सकते)।
- Google से लॉगिन करने पर: नाम, ईमेल और प्रोफ़ाइल फ़ोटो।
- आपकी पोस्ट, टिप्पणियाँ, स्टेटस, संदेश, पसंद, फ़ॉलो और आपकी चुनी हुई भाषा/श्रेणियाँ।
- आपकी प्रोफ़ाइल पर कौन आया — यह सिर्फ़ आपको 'हाल के आगंतुक' में दिखता है।
हम इसका क्या करते हैं
- आपको फ़ीड दिखाने, सूचनाएँ भेजने और साइट को स्पैम से बचाने के लिए।
- हम आपका डेटा किसी को बेचते नहीं हैं।
- पासवर्ड बदलने जैसी मेल भेजने के लिए ईमेल सेवा (Resend) का इस्तेमाल होता है।
कुकीज़
- लॉगिन बनाए रखने के लिए एक ज़रूरी कुकी।
- आपकी चुनी हुई भाषा याद रखने के लिए एक कुकी।
- अभी कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग कुकी नहीं है।
आपके अधिकार
- अपनी कोई भी रचना, टिप्पणी या स्टेटस कभी भी हटा सकते हैं।
- खाता हटवाने के लिए hello@lafzghar.com पर लिखें — हम खाता और उससे जुड़ी सामग्री हटा देंगे।
- किसी लेखक को ब्लॉक कर सकते हैं; तब वे आपको संदेश नहीं भेज पाएँगे और आपकी रचनाएँ नहीं देख पाएँगे।
सवाल या शिकायत: hello@lafzghar.com